{"_id":"58ee6feb4f1c1ba368cf7a65","slug":"gold-jeweler-shot-12-lakhs-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारीगर को गोली मार 12 लाख का सोना लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारीगर को गोली मार 12 लाख का सोना लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:50 PM IST
बदमाशों की गोली से घायल सराफा कारीगर प्रदीप।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में जीआरपी एसओ आवास के सामने बुधवार की दोपहर को बदमाशों ने सराफा कारीगर को गोली मारकर सोने के गहनों से भरा बैग लूट लिया। बाइक सवार बदमाश हरदोई-पिहानी रोड की तरफ भाग गए। घायल को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बैग में करीब 400 ग्राम सोने के गहने थे। एएसपी व सीओ सिटी ने मौके पर पड़ताल कर सराफा कारीगर के परिजनों को सूचना दी है।
शाहजहांपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी चौक निवासी प्रदीप कुमार (40) पुत्र जगदीश सराफा के कारीगर हैं। वह आर्डर पर सोने-चांदी के गहने तैयार करके माल सप्लाई करते हैं। शहर के कई सराफा व्यापारी उनके संपर्क में हैं। बुधवार को प्रदीप त्रिवेणी एक्सप्रेस से हरदोई आए थे।
करीब सवा दो बजे वह हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। प्लेटफार्म के बाहर दाहिने रास्ते पर पैदल चल रहे थे। जीआरपी एसओ के आवास के सामने पहुंचे थे। तभी रेलवे कालोनी से दो बदमाश आए और सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग छीनने लगे। बदमाशों और प्रदीप में छीना झपटी होने लगी।
वह जमीन पर गिर गए लेकिन बैग को नहीं छोड़ा। छीना झपटी होते देख लोगों की भीड़ जुटने लगी। एक बदमाश ने कारीगर के दाहिने हाथ में गोली मार दी। उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो दूसरी गोली दाहिने पैर में मारी और बैग लूट कर भागे। कालोनी की गली में तीसरा साथी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था।
तीनों बदमाश रेलवे ट्रैक के किनारे के रास्ते से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से पिहानी रोड की तरफ भाग निकले। वारदात की जानकारी होने पर रेलवेगंज के सराफा कारोबारी पहुंच गए थे। उन्होंने प्रदीप को आटो से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रदात की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान व रेलवेगंज चौकी के पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर छानबीन की। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
एएसपी ने सराफा कारीगर के पास से मिले मोबाइल में मिले नंबर से सूचना परिजनों को दी। कोतवाल कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।