फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four lakh goods from the judge's house

जज के पेशकार के घर से चार लाख का सामान समेटा

Thu, 25 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 25 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four lakh goods from the judge's house
chori - फोटो : प्रत‌िकात्मक

सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र के घटकना गांव में मंगलवार रात चोर सिविल जज के पेशकार के घर से जेवर सहित चार लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर घरवालों को चोरी का पता चला। पेशकार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


सांडी थाना क्षेत्र के घटकना निवासी विनोद पुत्र मुन्नू लाल हरदोई कचहरी में सिविल जज जूनियर के यहां पेशकार है। परिवार में पत्नी बिटाना के अलावा दो बेटे गौरव (25) व शिवा (20) हैं। गौरव बीएचसी का छात्र है। वह बाहर रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन


एक बेटी है जिसकी शादी कर दी थी। 12 मई को बिटाना की बुआ की लड़की मोना (15) आई थी। सुरसा थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी वृद्धा भीख मांगने मंगलवार को गांव आई थी। देर होने पर वह भी विनोद के घर रुक गई। विनोद का मकान दो हिस्सों में बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हिस्से में उनका परिवार रहता है और दूसरा हिस्सा खाली रहता है। मंगलवार को खाना खाने के बाद गेट में ताला लगाकर विनोद, पत्नी, शिवा, मोना और वृद्धा छत पर सोए थे। कमरों में केवल कुंडी डाली थी। बुधवार सुबह करीब 5 बजे बिटाना जीने का ताला खोलकर नीचे आईं तो मेन गेट और दूसरे पोर्सन क ा गेट खुला था।

कमरों के दरवाजे भी खुले थे। अंदर फर्स पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां भी खुली थी। बिटाना ने पति को बुलाया और घर में चोरी होने की जानकारी दी। विनोद की सूचना पर सब इंस्पेक्टर राजेंद्र पहुंचे और पड़ताल की।

मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था। इसके साथ ही दूसरे पोर्सन का मुख्य गेट भी खुला मिला। चोर दूसरे पोर्सन के मुख्य गेट में बाहर से लगे ताले क ो तोड़कर अंदर घुसे थे। पूछताछ में विनोद ने बताया कि क मरे में ही अलमारियों की चाबियां रखी रहती थी।


चोर चाबी से ताला खोलकर सामान ले गए। उन्होंने बताया कि चोर175000, चांदी के 15 सिक्के , दो जोडी भारी पायल, मंगल सूत्र ,चेन, पांच अंगूठी,चार जोड़ी कान की बाली समेत करीब चार लाख का सामान समेट ले गए हैं। प्रभारी एसओ ने बताया कि रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed