{"_id":"58f50a114f1c1ba346470c2c","slug":"firing-on-rumors-of-rogue-injured-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश आने की अफवाह पर फायरिंग, महिला घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाश आने की अफवाह पर फायरिंग, महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
गन शॉट
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। पंडरवा किला गांव में बदमाश आ जाने की झूठी अफवाह पर हवाई फायरिंग हुई। जिसमें एक महिला को गोली लग गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि गांव के प्रमोद कुमार शुक्ला के घर पर बीती रात अचानक शोर-शराबा हुआ। कुछ लोगों ने बदमाश घुसने की खबर उड़ाई जिस पर गांव में चारों ओर से लोग छतों और सड़कों पर जमा हो गए। फायरिंग भी होने लगी।
विज्ञापन
एक गोली प्रमोद कुमार शुक्ला की पत्नी मीना शुक्ला के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गईं। किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि गांव के ही मानसिक रूप से कमजोर युवक ने प्रमोद शुक्ला की पत्नी से खाना मांगा लेकिन रात होने की वजह से उसने मना किया।
विज्ञापन
इस पर युवक शोर-शराबा करने लगा। इस पर बदमाश आने की अफवाह फैल गई। इस मामले मेें प्रमोद शुक्ल की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली प्रभारी पवन त्रिवेदी का कहना है कि मानसिक रूप से कमजोर युवक से पूछताछ के प्रयास किए गए लेकिन वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा है।