फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Firing in the dispute over the occupation of village society

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विवाद में फायरिंग

Thu, 10 Aug 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 10 Aug 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Firing in the dispute over the occupation of village society
फायरिंग

हरदोई।  देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरवा में पूर्व प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र के बीच ग्राम समाज की भूमि के कब्जे को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर फायरिंग हो गई। पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र को हिरासत में ले लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मेडुआ के ग्राम खेरवा के पूर्व प्रधान राजेश कुमार के समर्थकों का कब्जा पंचायत भवन के लिए आरक्षित ग्राम समाज की भूमि पर था। सत्ता परिवर्तन के बाद सरकारी भूमि को खाली कराने की मुहिम चली तो इस भूमि पर भी सियासी दुश्मनों की निगाह पड़ गई।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य के पुत्र राजेश कनौजिया ने जनसुनवाई के दौरान अवैध कब्जे की शिकायत कर दी। शिकायत को संज्ञान में लेकर लेखपाल पैमाइश करने के लिए मौके पर पहुंचा। इसी दौरान दोनो पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना की जानकारी लेखपाल ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश कनौजिया को हिरासत में लेकर उनके पास से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed