फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fire, couple scorched, condition serious

आग लगी, दंपति झुलसे, हालत गंभीर

Thu, 12 Oct 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 12 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग गांवों में आग लगने से दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए है। तीनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनो मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरपालपुर थानाक्षेत्र के बहरइया गांव निवासी विपिन की पत्नी गीता (24)  बुधवार रात संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आ गई।

चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंचा पति विपिन भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। दंपति की चीख सुन दौड़े परिजन और ग्रामीणों ने किसी तरह दोनो को बचाया। और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। एसओ शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया मामला संज्ञान में नही हैं। पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चाय बनाते समय गर्भवती महिला झुलसी

- सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग, परिजनों व ग्रामीणों ने बचाया
- हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेहा गांव में हुआ हादसा


हरदोई। लीकेज सिलेंडर में गुरुवार की सुबह आग लग जाने से चाय बना रही गर्भवती महिला झुलस गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े परिजन और ग्रामीणों ने महिला को आग की लपटों से बचाया। परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गए। जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस़्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक हरपालपुर थाना क्षेत्र के कठेहा निवासी मुकेश की पत्नी पूनम (35) गर्भवती है। गुरुवार की सुबह 7 बजे वह गैस चूल्हे पर चाय बनाने गई थी। उसी समय गैस सिलेंडर में लीकेज हो जाने से वह आग की लपटों में घिर गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने महिला को आग से बचाया। ससुर छगें लाल की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ब्रजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया मामला जानकारी में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed