{"_id":"e9999fda6d873cd513da58e76aac13b8","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखाें का माल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखाें का माल राख
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में शार्ट सर्किट से जनरल स्टोर
विज्ञापन
में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज निवासी ताहिल और जावेद की बड़ा चौराहे के पास जनरल स्टोर और जूता चप्पल की दुकान है। दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर जनरल स्टोर और प्रथम तल पर जूता चप्पल की दुकान है। मंगलवार की शाम को ये दुकान बंद कर घर चले गए।
बुधवार की सुबह मार्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक आनन फानन में पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो देखा दुकान में रखा सामान धू धू कर जल रहा था।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू कर दी। दुकान में सामान भरा होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटा लग गया।
आसपास के दुकानदारों ने भी आग बुझाने और सामान को दुकान से बाहर निकालने में सहयोग किया। दुकान मालिक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। इससे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ।