{"_id":"5a959dec4f1c1b013e8b47c7","slug":"fight-between-two-group-6-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने के विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने के विवाद में मारपीट, छह घायल
हरदाेई
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
युवती के साथ मारपीट की जाती है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमौना में सोमवार शाम नल से पहले पानी भरने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमौना गांव निवासी सुरेंद्र पाल और आशीष सोमवार शाम सार्वजनिक नल पर पानी भरने गए थे। पहले पानी भरने को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। विवाद के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में सुरेंद्र, महिपाल व अक्षय एवं दूसरे पक्ष से आशीष, अनिल व नगीना को चोटें आईं। देर रात कोतवाली पहुंच कर दोनों पक्षों ने तहरीर दी। पुलिस ने सुरेंद्र की तहरीर पर रामनरेश, रमाकांत व सुनील एवं आशीष की तहरीर पर श्याम सिंह, अक्षय, कुरेंद्र पाल व महिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को सीएचसी भेजा है। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि जांच की जाएगी।
विज्ञापन