{"_id":"5728eb204f1c1be3075cd0dd","slug":"fifty-thousand-miscreants-looted-from-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान से पचास हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किसान से पचास हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 03 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
हरदोई। केसीसी पर बैंक से रुपये निकाल कर मंगलवार को घर लौट रहे युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने पीड़ितों से पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। लोनार थाना क्षेत्र के दौली निवासी रामशंकर अपने भाई रामनाथ और भतीजे उमेश के साथ मंगलवार को बावन कस्बा की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा से रुपये निकालकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हरदोई-सवायजपुर रोड पर ऐजा रेशम फार्म के पास दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने असलहों के बल पर उनकी बाइक रुकवाई। बदमाशों ने उमेश के पास से 50 हजार रुपये व उसका मोबाइल, राम शंकर के पास से सौ रुपये व मोबाइल और रामनाथ का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बदमाशाें के जाने के बाद युवकों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात की जानकारी मिलने पर सीओ हरपालपुर नीतेश कुमार, थाना प्रभारी लोनार श्याम बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लूट की वारदात के शिकार युवकों से पूछताछ के आधार पर पुलिस बदमाशाें की तलाश में जुटी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन