फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Feared dead in old enmity

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

Mon, 13 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 13 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Feared dead in old enmity
अपराध - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। फलमंडी के पास शनिवार को मारे गए आजाद नगर निवासी अभय का जगदीशपुर में पड़ोसी दुकानदारों से जनवरी में विवाद हुआ था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही थी।

विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिला था,  इसी के चलते अभय ने पुरानी दुकान खाली कर जगदीशपुर में दूसरी जगह दुकान किराए पर ले ली थी। अभय के कुछ करीबी उसकी हत्या को उसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। शहर कोतवाल सुजीत दुबे ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के आजाद नगर निवासी शीतला बक्स के छोटे बेटे अभय प्रताप सिंह (25) की शनिवार रात फलमंडी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभय जगदीशपुर में चश्मे की दुकान किए था। जनवरी में दुकान के सामने कूड़ा फेंकने के विवाद में अभय को कुछ लोगों ने पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जनवरी को अभय के पिता की तहरीर पर लोनार पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज की थी। इस पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की थी। परेशान होकर अभय ने दुकान खाली कर जगदीशपुर में ही दूसरी दुकान ले ली थी लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ था।


मृतक के परिवार के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन अभय के करीबियों का कहना है कि जिन लोगों से अभय का विवाद हुआ था, वह प्रभावशाली लोग हैं। उनकी राजनीतिक पहुंच होने से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस कारण परिजनों ने अभय को ही चुप करा दिया था लेकिन वह दहशत में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed