फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer found dead in mysterious circumstances in Tempo

संदिग्ध हालात में टेंपो में मिला किसान का शव

Wed, 01 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Wed, 01 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer found dead in mysterious circumstances in Tempo
dead body
मझिला क्षेत्र के रेउरी गांव निवासी किसान का शव मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में टेंपो में पड़ा मिला। उसके सिर में चोट और गले में रगड़ के निशान थे। किसान को गांव का टेंपो चालक घर से बुलाकर लाया था। बेटे ने टेंपो चालक पर हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  मझिला थाना क्षेत्र के रेउरी गांव निवासी बंधूलाल (50) पुत्र नंदा खेती करता था। सोमवार को वह गांव के एक टेंपो चालक के साथ घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शाम को उसका शव अंतौरा गांव के पास टेंपो में पडे़ होने की सूचना मिली। बेटे आलोक ने बताया कि मंगलवार शाम किसी ने घर पर फोन कर शव पड़े होने की सूचना दी थी। फोन बंधूलाल की बेटी रूबी ने उठाया था। इस पर आलोक परिजनों के साथ अंतौरा गांव पहुंचा।
विज्ञापन


आलोक के अनुसार पिता के सिर में चोट और गले में रगड़ का निशान था। बेटे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। आलोक ने टेंपो चालक पर हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष मझिला जावेद अहमद ने परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed