{"_id":"5c0c0e3fbdec224169397a74","slug":"faimily-member-of-accused-in-rape-case-protest-on-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्मी युवकों के परिजनों ने एसपी को रोका, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्मी युवकों के परिजनों ने एसपी को रोका, हंगामा
हरदोई
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी रोड स्थित एक गांव में 16 दिन पूर्व किशोरी से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर गलत फंसाने का आरोप लगाकर सड़क पर बैठकर हंगामा किया। उन्होंने एसपी को रोक लिया। पुलिस अधीक्षक के फिर से जांच कराने के आश्वासन के बाद परिजन सड़क से हटे।
विज्ञापन
सांडी रोड स्थित एक गांव में 22 नवंबर की रात खेत में किशोरी का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए प्रयास कर रही थी। मृतका के भाई ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि उक्त प्रकरण में रामजी उर्फ लंगड़ पुत्र शत्रुघ्न, जीतेश यादव पुत्र पारस सिंह यादव, आलोक यादव पुत्र शेषराम यादव और अतेंद्र उर्फ गोलू पुत्र सुनील कुमार यादव के नाम विवेचना के दौरान सामने आए थे। मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली के निरीक्षक महेशचंद्र पांडेय ने टीम के साथ शनिवार सुबह साढ़े छह बजे चारों युवकों को रोडवेज बस अड्डे के निकट गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान रामजी ने बताया कि किशोरी को अकेला पाकर उसने साथियों के साथ गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को खेत में छिपा दिया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से अतेंद्र उर्फ गोलू के पिता सुनील कुमार यादव के साथ ग्रामीणों ने पुलिस लाइन में आरआई कार्यालय के निकट सड़क पर बैठकर एसपी को रोक लिया। सुनील यादव ने कहा कि घटना के दिन गोलू पूरे समय उनके साथ रहा। पुलिस गलत ढंग से प्रकरण में तीन युवकों को फंसा रही है। इस पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि वह एक बार फिर से जांच करा लेंगे। एसपी ने भीड़ में शामिल दो लोगों को रामजी से बात करने तक को कह दिया। एसपी ने कहा कि रामजी ने बताया है कि उक्त तीनों युवक भी उसके साथ थे। परिजनों ने रामजी से बात भी की, लेकिन फिर कहा कि वह पुलिस के दबाव में सब कुछ कह रहा है।
विज्ञापन