{"_id":"590f69bd4f1c1bdb55851351","slug":"exploitation-of-two-years-in-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दो वर्ष किया शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दो वर्ष किया शोषण
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 08 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता से शादी का झांसा देकर कन्नौज का युवक दो साल तक शोषण करता रहा। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने एएसपी से गुहार लगाई थी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कछौना थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को कन्नौज निवासी युवक के खिलाफ शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि कन्नौज के छिबरामऊ निवासी कुंदन उर्फ अजय पुत्र सूबेदार का उसके यहां आना जाना था।
विज्ञापन
करीब दो साल पहले उससे दोस्ती हो गई। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। करीब दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ उसके गांव में ही संबंध बनाता रहा। अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि युवक उसे बदनाम करने क ी भी धमकी देता है।
विज्ञापन
पीड़िता ने शनिवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने क ा आदेश दिया था। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।