फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   During the treatment of the injured man beating death

पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 17 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 17 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
During the treatment of the injured man beating death
death
पाली। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटियानी निवासी युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को चोरी के आरोप में गांव के कुछ लोगों पर पीटने का आरोप है। परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में पिटाई से गंभीर चोटें आने से मौत का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के पटियानी निवासी वेद प्रकाश उर्फ वेदू (40) के  सोमवार को पेट में तेज दर्द हुआ था। परिजनों ने गांव में डाक्टर से उसकी जांच कराई। डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई। इस पर परिजन उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। छोटे भाई मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। उसका आरोप है कि तीन दिन पहले गांव के एक व्यक्ति के अहाते में खड़ी कार से बैट्री चोरी हो गई थी। कार मालिक बैट्री चोरी करने के आरोप में वेद प्रकाश को घर से पकड़कर अहाते में ले थे। जहां पर कार मालिक और उसके साथियों ने वेदप्रकाश की पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। वहां से आने के बाद वेद प्रकाश के  पेट में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन


घटना के संबंध में थाना प्रभारी डीएम मिश्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव निवासी सुबोध पुत्र अलगू, हिमांशु पुत्र श्याम प्रकाश, टिंकू पुत्र अरविंद समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होेंने बताया कि घटना की जांच करा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed