फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Death in suspicious circumstances of a rape accused

दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 30 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 30 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of a rape accused
शरीर - फोटो : logo

हरदोई। बलात्कार के आरोपी की लाश बुधवार सुबह धोंधा कसरावां गांव के बाहर पड़ी मिली। मंगलवार को युवक के घर आने पर पुलिस ने छापा मारा था, पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग गया था। परिजनों ने बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला और दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के धोंधा कसरावां गांव निवासी चक्रपाल (35) पुत्र विष्णु पर कुछ महीने पहले एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया था। अदालत के आदेश पर 19 मई को कोतवाली पुलिस ने चक्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद से वह घर से भागा-भागा फिर रहा था। चाचा महेश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को चक्रपाल घर आया था। इसकी भनक लगते ही पुलिस गांव पहुंच गई। इससे पहले ही वह घर से भाग निकला।
विज्ञापन


उसके बारे में पूछताछ कर पुलिस लौट गई। बुधवार सुबह चक्रपाल का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया। महेश प्रसाद का आरोप है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने दो युवकों के साथ मिलकर चक्रपाल की हत्या कर लाश गांव किनारे फेंक दी। शहर कोतवाल विनय गौतम ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed