{"_id":"594ead314f1c1b7e3d8b4737","slug":"crooks-shot-and-killed-a-man-riding-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
gunpoint
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाइक से हरदोई आ रहे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर 15 हजार लूट लिए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को घायल युवक के साथी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बोर्डिंग हाउस निवासी अजय कुमार शर्मा (23) पुत्र ब्रजलाल शर्मा शुक्रवार को बाइक से सांडी गया था। उसके साथ मोहल्ला का ही विनोद कुमार मिश्र (25) भी गया था। करीब 8 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सांडी थाना क्षेत्र में जजवासी गांव के निकट एक भट्ठे के पास एकाएक झाड़ियों से निकले बदमाशों ने फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली बाइक पर पीछे बैठे विनोद मिश्र को जा लगी। विनोद बाइक से नीचे गिर गया। उसे गिरता देख अजय ने बाइक रोकी। इसी दौरान बदमाशों ने विनोद के पास से 15000 रुपये लूट लिए। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दोनों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनोद को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने शहर कोतवाली के बाबराम हाता निवासी देवेंद्र पुत्र श्याम मनोहर, अर्पित पुत्र देवेंद्र गुप्ता, श्रीपाल पुत्र राम भरोसे निवासी सवरा थाना हरपालपुर व एक अज्ञात के खिलाफ लूट व जान लेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।