फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Container entered the car, uncle-nephew's death

कंटेनर में घुसी कार, मामा-भांजे की मौत

Thu, 06 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Thu, 06 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Container entered the car, uncle-nephew's death
जिला अस्पताल स्थित मर्चरी के बाहर रोते बिलखते मृतकों के परिजन और रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
बरेली से आ रही कार बुधवार देर रात आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। ब्रेकर पर कंटेनर उझलने पर कार छूटकर खंती में जा गिरी। हादसे में बरेली जिले के मामा व भांजे की मौत हो गई और दंपति व उनका एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को परिजन बरेली ले गए हैं। इधर, हादसे के बार कंटेनर लेकर चालक फरार हो गया। बरेली के मोहल्ला पुलिस लाइन निवासी सरमोद (35) पुत्र श्रीराम के साढ़ू अमरपाल शर्मा लोनार थाना क्षेत्र के महरेपुर गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


बुधवार क ो अमरपाल के बेटे सूर्यांश का जन्मदिन था। कार्यक्रम में शामिल होने सरमोद परिवार के साथ कार से महरेपुर आ रहा थे। रात करीब 11 बजे ये लोग बरेली से निकले थे। कार सरमोद का साला के फरीदपुर (बरेली) के पारा निवासी रामू (27) पुत्र मदनपाल चला रहा था।  कार में सरमोद की पत्नी गुड़िया (32), पुत्र यश (10), आदित्य (8) भी थे। रूपापुर को क्रास करने के बाद कार आगे चल रहे कंटेनर से जा घुसी। कंटेनर के पिछले हिस्से में फंसी कार कई किलोमीटर दूर वृंद्धावन चौराहे तक घिसटती रही।
विज्ञापन


चौराहे पर ऊंचे ब्रेकर में कंटेनर का पिछला हिस्सा उछला। इससे कार कंटेनर से छूटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। चालक कंटेनर लेकर भाग निकला। करीब 12 बजे सांडी एसओ अल्ताफ रजा अंसारी उधर से गश्त पर निकले। पुलिस की जीप देखकर वृंदावन तिराहे के पास ढाबे पर मौजूद एक व्यक्ति दौड़ा। उसने बताया कि कंटेनर एक कार को घसीटता हुआ लाया है, कार खंती में पड़ी है। इस पर सांडी एसओ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने लोनार थाने के हलका दरोगा को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर सांडी एसओ ने अपने थाने फोर कर वायरलेस से संदेश प्रसारित करवाया। करीब 12:20 बजे लोनार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने रामू और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। सरमोद, गुड़िया और यश को गंभीर हालत के चलते लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे अमरपाल तीनों घायलों को बरेली ले गए। गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed