{"_id":"5921dd784f1c1b4173536238","slug":"confirmation-of-rape-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की पुष्टि, आरोपी को जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 22 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी के साथ रिश्तेदार ने शुक्रवार शाम दुष्कर्म किया था। किशोरी घर में अकेली थी। मां-बाप गांव में सत्संग सुनने गए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी मां-बाप शुक्रवार शाम गांव में हो रहे सत्संग में गए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका रिश्तेदार आया। युवक शराब के नशे में था। कुछ देर वह युवती से मजाक करता रहा। इसके बाद युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
किशोरी ने विरोध किया, तो गाली गलौज कर मारपीट की। मामला बढ़ता देख किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने दुपट्टे से मुंह बांध कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद जान-माल के नुकसान की धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
सत्संग से घर आने पर किशोरी ने मां-बाप को आप बीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शनिवार को सधई बेहटा निवासी युवक पंकज कुमार पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया था। जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।