फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Computer operator charged with fraud

कंप्यूटर संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Computer operator charged with fraud
computer

हरदोई।  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रिटेल मैनेजमेंट कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों ने गुरुवार को बीसीसीआई कंप्यूटर सेंटर के संचालक पर धोखधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रशिक्षणार्थियों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उधर, इस संबंध में कंप्यूटर सेंटर के संचालक ने आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन


धर्मशाला रोड निवासी सुमन मिश्रा, शौभन मिश्रा, प्रिया अवस्थी, प्रीती अवस्थी, प्रतीत मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, मीना यादव ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सभी छात्रों ने बीसीसीआई कंप्यूटर सेंटर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत रिटेल मैनेजमेंट कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान बताया गया था कि सभी छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में 7500 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए सभी छात्रों के बैंक खाते भी खुलवाए गए। सभी प्रशिक्षणार्थियों के बैंक खातों में 7500 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, लेकिन कुछ दिन बाद एडमीशन फार्म के नाम पर सभी छात्रों से हस्ताक्षर करवा लिए और 800 रुपये बैंक में छोड़कर 6700 रुपये कंप्यूटर संचालक ने धोखाधड़ी कर निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रुपये वापस कराने की मांग की है। बीसीसीआई कंप्यूटर सेंटर संचालक तौसीक अहमद खान ने बताया कि दूसरे संस्थान ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया था। पैसे के लेनदेन के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उप्र कौशल विकास के प्रबंधक शशिकांत सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के संबंध में बताया कि बीसीसीआई कंप्यूटर सेंटर पर उनके यहां से रजिस्टर्ड नहीं है। कंप्यूटर सेंटर पर कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed