फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Charged with missing daughter

बेटी को गायब करने का आरोप

Sun, 22 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 22 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Charged with missing daughter
सुनीता देवी - फोटो : अमर उजाला

पिहानी (हरदोई)। शाहपुर सैयदां गांव निवासी एक व्यक्ति ने बेटी को गायब करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है। इस संबंध में उसने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

शाहपुर सैयदां गांव के राजेंद्र ने डीएम को भेजे गए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसने बेटी सुनीता देवी का विवाह चार वर्ष पहले मुन्ना निवासी मोदीपुर थाना बेहटागोकुल हरदोई के साथ किया था। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग परी नहीं करने पर वह अकसर उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


इस बीच सुनीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है पति मुन्ना और सास चंदरी ने 20 अप्रैल को सुनीता के साथ मारपीट की और उसे गायब कर दिया। उन्होंने फोन पर सुनीता के मायके जाने की सूचना दी। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण ससुरालियोें ने सुनीता को गायब कर दिया है। उसने यह भी आशंका जताई कि सुनीता को पति व सास ने मिलकर हत्या कर दी है। पीड़ित ने पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने पर डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed