फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Burglars boasts lakh jewelery, cash

चोरों ने समेटे सात लाख के जेवर, नगदी

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Burglars boasts lakh jewelery, cash
चाोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला सराया थोक पूर्वी में मंगलवार रात घर में घुसे चोरों ने गहने और रुपये समेत सात लाख का सामान समेट लिया। सुबह जागने पर परिजनों को घर में चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराया थोक पूर्वी निवासी इमरान उर्फ चांद के घर मंगलवार रात चोरी हो गई। बुधवार सुबह जागने पर कमरे की कुंडी खुली मिली और अंदर रखी अलमारी के बाहर गहनों के डिब्बे खाली पडे़ थे। इमरान की सूचना पर कोतवाल परशुराम सिंह मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि दो मंजिला मकान में ऊपरी तल  में बने कमरों में चोरी हुई है। चोर घर के पीछे की गली से छत पर पहुंचे थे। जहां से जीने के रास्ते नीचे उतरे। कमरे में कुंडी लगी थी। इमरान और उसका छोटा भाई एक कमरे में सोया था। जबकि दूसरे कमरे में ताला लगाकर उसकी मां और बहन बरामदे में सोई थी।
विज्ञापन


इमरान की मां ने कमरे में ताला डालकर चाबी अपनी तकिया के नीचे रखी थी। चोरों ने तकिए के नीचे से चाबी निकालकर कमरे का ताला खोला। चाबी के गुच्छे में ही अलमारी की भी चाबी थी। चोरों ने अलमारी का लाकर खोलकर 90 हजार रुपये और लगभग 225 ग्राम सोने के गहने समेट लिए। कोतवाल ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की चोरी
 हरदोई। शहर कोतवाली के मोहल्ला रद्देपुरवा में मंगलवार रात चोरों ने  दो दुकानों के शटर तोड़कर हजाराें क ा सामान समेट लिया। सुबह उधर से टहलने निकले लोगों ने ताले टूटे देखकर दुकानदारों को सूचना दी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।

शहर कोतवाली के  मोहल्ला रद्देपुरवा निवासी रामेंद्र गुप्ता ने रोड पर कारखाना लगा रखा है। मंगलवार रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर माल समेट लिया। रामेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे टहलने निकले लोगों से शटर के ताले टूटे होने की जानकारी हुई। रामेंद्र ने बताया कि शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर कारखाने में ग्राहकों का रखा पांच बोरी आटा, चार बोरी गेहूं और सरसों तेल के पांच पीपे समेट ले गए हैं।


दूसरी घटना में चोरों ने रद्देपुरवा निवासी प्रमोद मिश्र की दुकान के शटर का  ताला तोड़कर दुकान में प्लास्टिक की पाइप और पंपसेट के रिंच चोरी कर ले गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोतवाली  में तहरीर दी गई। कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed