{"_id":"579f944f4f1c1b5a7b2b9682","slug":"bodies-found-hanging-murder-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के भदना गांव निवासी महिला का शव संदिग्ध अवस्था में रविवार की शाम को फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई ने ससुराली जनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के कटैया गांव निवासी गयादीन ने पुत्री सुमन की शादी पांच साल पहले भदना गांव निवासी आशीष के साथ की थी। शादी के दो साल बाद भी सुमन के संतान नहीं होने पर ससुरालीजन उसे बांझ बताकर प्रताड़ित करने लगे। पिता गयादीन ने बताया कि सुमन ने कई बार उससे फोन पर शिकायत की कि पति आशीष व अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते हैं। विरोध करने पर उसे पीटा जाता है। गयादीन ने सुमन को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कर दिया। एक वर्ष पूर्व गयादीन के पुत्र शिवशंकर की शादी हुई थी।
विज्ञापन
गयादीन ने बताया उसे दहेज में बाइक मिली थी। पुत्र को दहेज में बाइक मिलने के बाद से आशीष भी बाइक की मांग करने लगा। आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उसने बाइक देने से इंकार कर दिया। इसके बाद से ससुरालीजन सुमन को अधिक प्रताड़ित करने लगे। रविवार को हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया। घटना की सूचना दूर की रिश्तेदार से मिली थी। जब वह ग्रामीणों के साथ ससुराल पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले थे और कमरे के अंदर शव फांसी से लटक रहा था। कोतवाल एके राय ने बताया कि तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर उस दिशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन