फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp booth president deadbody found hanged

फंदे पर लटका मिला भाजपा बूथ अध्यक्ष का शव

Sun, 02 Dec 2018 11:12 PM IST
हरदोई
हरदोई Updated Sun, 02 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp booth president deadbody found hanged
रामचंद्र के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के ग्राम भिठौली निवासी युवक का शव घर से कुछ दूर कोठरी में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में गले में फंदा कसने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिठौली निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष रामचंद्र (45) पुत्र नंदलाल शनिवार रात घर से कुछ दूर पर बनी कोठरी के बाहर छप्पर के नीचे सोने गया था। रविवार सुबह काफी देर तक वह घर नहीं आया तो पत्नी सीता देवी उसे जगाने पहुंची। वहां रामचंद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। रामचंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बेटे अमित ने पिता रामचंद्र की हत्या किए जाने की आशंका जता पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि रामचंद्र के दो बेटे और एक बेटी है। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed