फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank guard fired on the young man

बैंक आए युवक पर गार्ड ने फायर किया

Tue, 20 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 20 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bank guard fired on the young man
गन शॉट

भरावन।  अतरौली थाना के कस्बा स्थित कारपोरेशन बैंक शाखा में खाते में धनराशि की जानकारी करने आए युवक की किसी बात को लेकर गार्ड से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इससे लाइन में लगे ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इस दौरान गार्ड भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


 अतरौली थाना क्षेत्र के मुड़िया खेड़ा निवासी रीशू सोमवार को करीब दो बजे कस्बा की कारपोरेशन बैंक शाखा गया था। इस समय बैंक के गेट का चैनल बंद था। गेट के  अंदर सेना से रिटायर्ड फौजी रामसनेही गार्ड की ड्यूटी पर थे। रिशू ने गार्ड से चैनल खोलने की बात कही। उसका कहना था कि उसे अपने खाते में जमा धनराशी की जांच करनी है।
विज्ञापन


इस पर गार्ड ने लंच होने की बात कहते हुए थोड़ी देर रुकने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रामसनेही ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। रीशू का आरोप है गार्ड ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी। जिसमें वह बाल-बाल बचा। गोली चलने से बाहर लाइन में लगे ग्राहकों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गार्ड भाग गया। बैंक मैनेजर दिलीप तिवारी ने बताया कि घटना के समय वह बैंक में नहीं थे। इस लिए मामला उनके संज्ञान में नहीं है। थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। लेकिन अभी उनको किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed