फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attempted rape of minors aged

नाबालिग से अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया

Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of minors aged
rape - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को खेतों की तरफ शौच को गई आठ वर्षीय बालिका से अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की मां के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गांव के बाहर कंडे पाथने गई थी। साथ में उसकी आठ वर्षीय बालिका भी गई थी। महिला कंडे पाथ रही थी। इसी दौरान बालिका खेतों की तरफ शौच करने गई।
विज्ञापन


करीब 30 मिनट तक बालिका वापस नहीं आई तो मां को फिक्र हुई। वह बेटी को खोजती हुए खेतों की तरफ गई। सरसों के एक खेत में बालिका को गांव का ही अधेड़ पकड़े दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को आता देख अधेड़ बालिका को छोड़कर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर क ोतवाल कमलेश नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि बालिका को मेडिकल  के लिए अस्पताल भेजा गया है।


रिपोर्ट आने केे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवकाश होने के कारण गुरुवार को बालिका की मेडिकल नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed