फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Alcohol mafia gangster took three including gangster

शराब माफिया जेपी समेत तीन पर लगा गैंगस्टर

Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 13 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Alcohol mafia gangster took three including gangster
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता। - फोटो : amarujala

हरदोई।  जेल में बंद अवैध शराब के कारोबारी पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता, उनके पुत्र और प्रबंधक पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ऐसे में लिकर किंग के नाम से मशहूर अवैध शराब के कारोबारी की जल्द जेल से बाहर आने की कोशिशों को भी झटका लगा है।

विज्ञापन


 जिले में अवैध शराब के कारोबार के लिए कुख्यात पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेपी गुप्ता जेल में हैं। उनके पुत्र गौरव गुप्ता और प्रबंधक लाल सिंह भी जेल में हैं। सूबे की सत्ता बदलने के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारी पर शिकंजा कसना शुरू किया था, जो अब लगातार मजबूत होता जा रहा है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के जरिए राजनीतिक रसूख हासिल करने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। शहर कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि जेपी गुप्ता उनके पुत्र गौरव गुप्ता और प्रबंधक लाल सिंह पर संगठित होकर गैर प्रांतों की शराब जिले में खपाने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपों की पुष्टि भी पुलिस की विवेचना में हुई है। जिले में बीते माह अलग अलग स्थानों से पकड़ी गई गैर प्रांतो की शराब के मामले में भी पुलिस की प्राथमिक जांच में जेपी गुप्ता का हाथ होने की पुष्टि हो चुकी है।

पुलिस ने घोषित किया था भगोड़ा
10 जून को शराब की बरामदगी के बाद पुलिस ने जेपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की। इसके बाद भी जब जेपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो पुलिस ने उसे न सिर्फ भगोड़ा घोषित किया बल्कि पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। इसके बाद जेपी गुप्ता, उसका बेटा और प्रबंधक 11 जून को पुलिस के हत्थे चढ़े और जेल भेज दिए गए।


जारी है अवैध कारोबार
अवैध शराब का कारोबारी जेपी गुप्ता भले ही जेल के अंदर हो लेकिन बाहर उसके कारोबार पर कोई लगाम नहीं लग पाई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ही कई गांवों में अब भी जेपी के एजेंट अवैध कारोबार कर रहे हैं। कई बड़े गांवों में जेपी के एजेंट पुलिस के संरक्षण में ही कारोबार कर रहे हैं। अहम बात ये है कि कोतवाली पिहानी में तैनात अधिकतर जिम्मेदारों को इसकी खबर है, लेकिन जेल जाने से पहले जिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियाें के साथ गलबहियां करते नजर आते थे, उनके दबाव में अपनी कुर्सी बचाने के लिए पुलिस के ओहदेदार कार्रवाई से हिचक रहे हैं। ये हाल तब है जब एसपी विपिन कुमार मिश्र स्पष्ट तौर पर किसी का दबाव न मानने और अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश मातहतों को दे चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed