{"_id":"37d912991ea40dd92385ae0073c5643f","slug":"accused-of-murder-arrested-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारोपी पति
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने राइफल सहित धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। बताते चले कि थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवल निवासी मीतू (36) पत्नी पंकज सिंह की आठ नवंबर को गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस घटना में मृतका के पिता प्रदीप कुमार निवासी ग्राम भोली जनपद उन्नाव ने अपने दामाद पंकज सिंह पर संतान न होने के कारण हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि 1990 में उसकी पुत्री की शादी हुई थी। उसके संतान न होने के कारण उसके पति ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पंकज सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गहरी छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को उतरा के पास राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार पंकज सिंह ने बताया कि वह छत पर सो रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी पत्नी ने स्वयं गोली मार ली। पंकज ने बताया कि उसके सुसर संतान होने पर उसके साले के पुत्र को गोद लेने का दबाव बना रहे थे। जिस पर वह राजी नहीं था। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।