{"_id":"5cdb0eb8bdec22070264b651","slug":"91557860024-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदकर नवजात बच्ची के शव को कुतों ने बनाया निवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कब्र खोदकर नवजात बच्ची के शव को कुतों ने बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला कृष्ण नगरिया में खाली पड़े प्लाट में नवजात बच्ची का शव कुत्ते नोचते मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि घटनास्थल से 150 मीटर दूर श्मशान घाट से कब्र खोदकर कुत्तों ने नवजात का शव खींच लिया था। श्मशान घाट में कोई ब्योरा दर्ज न होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कृष्ण नगरिया में विपुल पांडेय के घर के सामने खाली प्लाट पड़ा है। मंगलवार सुबह नौ बजे विपुल पांडेय ने देखा कि खाली प्लाट में कई कुत्ते नवजात बच्ची के शव को नोच रहे हैं। इस पर उन्होंने कुत्तों को भगाया तो आसपास रहने वाले लोग भी पहुंच गए। कुछ लोगों ने घटना से शहर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने कोशिश की। घटनास्थल के करीब ही स्थित मुक्तिधाम जाकर जांच की। पता चला कि तीन दिन पहले गड्ढा खोदकर बच्ची का शव दफन किया गया था। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि कुछ कुत्ते शव को गड्ढे से खोदकर ले आए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।