{"_id":"5c7814a2bdec2211a00c8e74","slug":"91551373474-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहा गांव में विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहा गांव निवासी रनवीर सिंह ने अपनी बेटी सुमन (22) की शादी शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बंगर गांव निवासी महेश से तीन साल पहले की थी।
एक माह पहले वह अपने मायके आई थी। गुरुवार दोपहर घर के सभी सदस्य खेत पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच उसने घर के अंदर फांसी लगा ली।
जब परिजन खेत से घर आए तो उसका शव घर के अंदर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने ससुरालियों को सूचना दी। पति व सुसराल पक्ष के लोग आ गए।
सूचना पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं है। घटना के कारणों के विषय में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विवाहिता ने मायके में फांसी लगाई
ससुराल से एक माह पहले ही आई थी मायके