{"_id":"5b8d70be42c79246382d09df","slug":"91535996094-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में किसान की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम काजीवाड़ी में नशे की हालत में घर पहुंचे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
काजीवाड़ी निवासी इलियास (42) पुत्र गुलशेर खीरे की खेती करता था। वह शराब पीने का आदी था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े सात बजे इलियास नशे में घर पहुंचा और गिर पड़ा। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसे खीरे में डाली जाने वाली कीटनाशक खिला दी है। जब तक परिजन उसे संभालते, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिवार में पत्नी साविरा, तीन पुत्र सलमान, उस्मान, अरमान और पुत्री फूलबी है। पोस्टमार्टम हाउस पर सलमान ने बताया कि अज्ञात लोगों ने पिता को जहर देकर मारा है। बेहटागोकुल थानाध्यक्ष अमर पाल शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध हालात में किसान की मौत
- परिजनों ने लगाया जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप