{"_id":"5b8acad342c79210bb58b806","slug":"91535822547-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने सिपाही से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने सिपाही से की अभद्रता
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस लाइन के सामने तीन शराबियों ने जमकर हंगामा किया। सिपाही से नशे में अभद्रता और मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के सामने शुक्रवार देर रात नशे में युवकों ने सिपाही नीरज कुमार और होमगार्ड सुनील से गाली गलौज शुरू कर दी। सिपाही ने शहर कोतवाली में सूचना दे दी। नशेड़ी भागने लगे तो सिपाही ने उन्हें बड़ा चौराहे पर रोक लिया। इस पर युवकों ने सिपाही के साथ हाथापाई शुरू कर दी। तब तक कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने वैटगंज निवासी अखिलेश मिश्रा को दबोच लिया। उसके दो साथी भाग गए। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शराबियों ने सिपाही से की मारपीट, एक को दबोचा