{"_id":"5b7ef20e42c79246753429dc","slug":"91535046158-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला में स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे अधिवक्ता का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर के मोहल्ला छोटा चौराहा गढ़ी निवासी अधिवक्ता गौरव चौरसिया (25) पुत्र सुरेश चौरसिया हरदोई में वकालत करता था।
गुरुवार सुबह हरदोई आने के लिए स्टेशन पहुंचा गौरव प्लेटफार्म छोड़ कर आगे बढ़ चुकी मुगलसराय एक्सप्रेस पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। इस बीच संतुलन बिगड़ने पर गौरव ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान कर जीआरपी ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। गौरव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गौरव अविवाहित था। उसके छोटा भाई व एक छोटी बहन भी हैं। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बार एसोसिएशन के सदस्य युवा अधिवक्ता गौरव चौरसिया की ट्रेन दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु की सूचना से अधिवक्ताओं में शोक फैल गया। बार अध्यक्ष कुलभूषण सिंह महामंत्री प्रमोद कुमार वर्मा आदि अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर दुख व्यक्त किया। वकीलों ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस दौरान सभी न्यायिक कार्य बंद रखा गया।
वहीं, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व सदस्य लखीमपुर जनपद निवासी अजय कुमार शुक्ल ने भी युवा अधिवक्ता की असमय मृत्यु पर दुख व्यक्त किया।