फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   साड़ी से चारपाई पर बंधे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

साड़ी से चारपाई पर बंधे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Mon, 06 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
साड़ी से चारपाई पर बंधे युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीखेड़ा निवासी युवक खुद को मां की साड़ी से चारपाई में बांधकर रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेेन से कटकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है।

बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटी रेलवे क्रासिंग के निकट हरदोई-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। बघौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को थाने ले गई। इस बीच थाना क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा निवासी पुष्पेंद्र को कुछ राहगीरों ने सूचना दी कि बेहटी रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक का शव चारपाई से बंधा मिला है। पुष्पेंद्र बघौली थाने पहुंचा और मृतक की शिनाख्त छोटे भाई संजू (23) पुत्र पप्पू सिंह के रूप में की। पुष्पेंद्र ने बताया कि संजू चार साल से मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर घर से चारपाई लेकर निकल जाता था। शनिवार शाम लगभग चार बजे मां की साड़ी, चारपाई और कमंडल लेकर घर से निकला था। रात में वापस न आने पर उसे तलाशा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह घटना का पता चला। संजू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन



साड़ी से खुद को चारपाई पर
बांधा, ट्रेन से कटकर दी जान
- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, भाई ने की शिनाख्त
- मानसिक रूप से बीमार बताया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed