फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   घर के अंदर बंद कमरे में लटकता मिला बाइक मिस्त्री का शव

घर के अंदर बंद कमरे में लटकता मिला बाइक मिस्त्री का शव

Thu, 28 Feb 2019 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
घर के अंदर बंद कमरे में लटकता मिला बाइक मिस्त्री  का शव
शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक मिस्त्री का शव बंद कमरे में गमछे से लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकलवाया। शहर कोतवाल ने बताया घटना के पीछे घरेलू विवाद है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलू थोक निवासी उपदेश अवस्थी (25) पुत्र सतीश अवस्थी बावन चुंगी पर संचालित एक बाइक शो रूम के वर्कशाप में काम करता था।

उसके परिवार में उसकी पत्नी नीलम और एक पुत्र अनुभव है। गुरुवार की सुबह उसका शव घर में कमरे के अंदर गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था।
विज्ञापन


सुबह कमरा न खुलने पर उसने खिड़की से देखा तो शव लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकलवाया।

घटना के कारण के विषय में परिजन बताने से कतराते रहे। शहर कोतवाली शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed