फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रक ने बाइक सवार मामा भांजे को कुचला, मौत

ट्रक ने बाइक सवार मामा भांजे को कुचला, मौत

Thu, 03 Jan 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार मामा भांजे को कुचला, मौत
हरपालपुर(हरदोई)। बिल्हौर कटरा हाईवे पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखपुर के निकट वैन ने बाइक सवार मामा भांजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उछलकर सड़क पर गिरे मामा भांजे को उधर से गुजर रहे ट्रक ने कुचल दिया। चालक वैन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



हरपालपुर कस्बा निवासी कुलदीप (20) पुत्र रामबली अपने मामा निर्मल (25) पुत्र रामेश्वर निवासी खुटहेना मंगोलापुर कोतवाली देहात के साथ बाइक से अपनी बहन के घर शाहजहांपुर जनपद के अल्लागंज कस्बे में वजीरगंज जा रहा था। मामा भांजे बाइक पर सवार थे। यह हेलमेट नहीं लगाए थे। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर कटरा हाईवे पर एक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। वैन की टक्कर लगने से मामा और भांजा उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान उधर से गुजर रहे नारियल पाउडर भरे ट्रक से दोनों कुचल गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुलदीप के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने शिनाख्त की। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रक केरल के काजनगढ़ से रुद्रपुर जा रहा था। ट्रक चालक सुरेश पुत्र चंद्रपाल निवासी मुद्दबिहार जिला बीजापुर कर्नाटक को हिरासत में लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, मौत
बिल्हौर कटरा हाईवे पर हुई घटना, वैन की टक्कर से सड़क पर जा गिरे थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed