फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मल्लावां। थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़मड़इया निवासी विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सूबेदार पुत्र खुशीराम निवासी शिवदीन खेड़ा थाना फत्तेपुर चौरासी जिला उन्नाव ने बताया कि उन्होंने पुत्री सीमा (22) की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़मड़ईया निवासी रंजीत कुमार से चार साल पहले की थी। सोमवार सुबह उन्हें सीमा की मौत की जानकारी मिली। बताया कि शादी के बाद से ही दामाद रंजीत व अन्य ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने सीमा की हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया। सीमा की 7 माह की पुत्री भी है।

वहीं रंजीत के पिता रामबहादुर ने पारिवारिक विवाद में सीमा के आत्महत्या करने की बात कही है। बताया कि रंजीत दिल्ली में काम करता है। उसे सूचना दी गई है। विवाद के कारण सीमा अलग मकान में रहती थी। उनको भी घटना की जानकारी सुबह ही मिली। कोतवाल आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
- पिता ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
- ससुर ने आत्महत्या की बात कही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed