फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Sat, 16 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन

पिहानी। कटराबाजार में खादी भंडार के पास मोहल्ला मीरसराय निवासी लालता प्रसाद की मिठाई की दुकान है। वहां लगे नल पर मोहल्ला लोहानी का सुहैल पानी पीने लगा। नल चलाने के दौरान हाथ लगने से मिठाई की एक ट्रे गिर गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर बाद सुहैल साथियों के साथ आया और लालता को पीटने लगा। हंगामे के चलते बाजार में अफरा तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घायल लालता प्रसाद व सुहैल को सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि लालता प्रसाद की तहरीर के आधार पर मोहल्ला लोहानी निवासी मुन्ना ड्राइवर के दो बेटों के खिलाफ व दूसरी ओर से मुजफ्फरी पत्नी बुलाकी निवासी लोहानी की तहरीर पर लालता प्रसाद व उसके बेटे रोहित के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed