{"_id":"5957e3974f1c1b472e8b4c33","slug":"71498932119-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोवा व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने 19 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोवा व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने 19 हजार लूटे
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात नकाबपोश बदमाशों ने खोया व्यापारी को बंधक बनाकर लूट लिया। व्यापारी रात में हैवतपुर से पैदल घर जा रहा था। गांव के पास ही बदमाशों ने उसे लूट लिया। एक बदमाश के चेहरे से नकाब हटने पर उसने पहचान लिया। व्यापारी सुरसा थाना क्षेत्र के मोना गांव का निवासी है। पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के मोना गांव निवासी छेद्दा क ा बेटा ओम प्रकाश खोया का व्यापारी है। शुक्रवार को वह घर से खोया बेचने कन्नौज के गुरसहायगंज मंडी गया था। जहां से बस से करीब सात बजे बिलग्राम पहुंचा था। बिलग्राम से वह डीसीएम से हैवतपुर गांव के पास उतरा था। करीब आठ बजे वह पैदल हैवतपुर से घर के लिए निकला। मोना गांव से करीब एक किलोमीटर पहले मुंह को कपडे़ से ढके तीन बदमाशों ने उसे दबोच लिया। मारपीट कर उसके पास से 19 हजार रुपये लूट लिए। उसे रस्सी से बंधक बनाकर रोड किनारे खेत में डाल दिया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह रस्सी खोलकर घर पहुुंचा और आप बीती परिजनों को बताई। शनिवार को कोतवाली पहुंचकर लूट की तहरीर दी है। बताया कि मारपीट कर रुपये लूटने के बाद बदमाश जा रहे थे। इसी दौरान एक बदमाश के चेहरे से कपड़ा हट गया। उसने युवक को पहचान लिया था। युवक की पहचान मोना गांव निवासी मोनू के तौर पर की थी। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- खोया व्यापारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने 19 हजार लूटे
- सुरसा थाना क्षेत्र का निवासी है लूट का शिकार हुआ व्यापारी
- पैदल घर लौटते समय गांव के पास हुई लूट की वारदात