{"_id":"5b92c1eb867a557f714f6dab","slug":"61536344555-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहानी चुंगी पर युवकों ने किया हंगामा,तीन हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिहानी चुंगी पर युवकों ने किया हंगामा,तीन हिरासत में
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास युवकों के बीच जमकर विवाद हो गया। युवकों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी चुंगी निवासी दो युवकों के बीच पुरानी रंजिश है। इसी के चलते शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सड़क पर ही दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। तभी उनका एक और साथी आ गया। उसने गतिरोधक को सड़क पर लगा दिया। इससे जाम लग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची तो हंगामा कर रहे युवक ने चाकू निकाल लिया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। देहात कोतवाली प्रभारी राकेश चंद्र ने बताया कि युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहजहांपुर मार्ग पर बिजली पोल घर के बाहर लगाने को लेकर एक युवक ने शुक्रवार देर शाम जमकर हंगामा किया। जिसकी सूचना बिजली कर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राकेश चंद्र ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पिहानी चुंगी पर युवकों ने किया हंगामा, तीन हिरासत में