{"_id":"5b5e07774f1c1bb8538b5f72","slug":"61532888951-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर अधेड़ का शव मिलने के मामले में तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुरवा निवासी रामखिलावन (46) पुत्र गणपति का शव 23 जुलाई की रात बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में कई चोटें मिलने की बात सामने आई थी। रविवार को मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने मल्लावां कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पति रामखिलावन को गांव के ही किंदरपाल और मनोज पुत्रगण रामभरोसे व रामशंकर पुत्र छंगा बुलाकर ले गए थे। 23 जुलाई की शाम को तीनों वापस आ गए जबकि रामखिलावन वापस नहीं आया। पति के बारे में पूछने पर आरोपियों ने कोई जानकारी नहीं दी। आरोप है कि इन तीनों ने उसके पति की मारपीट कर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
तीन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
- 23 जुलाई की रात मिला था अधेड़ का शव