फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No one came to claim the body of a man with a one-lakh-rupee bounty on his head; relatives stated, "We have no connection to him."

Ghaziabad News: एक लाख के इनामी का शव लेने नहीं आया कोई, रिश्तेदार बोले- हमारा उससे संबंध नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
No one came to claim the body of a man with a one-lakh-rupee bounty on his head; relatives stated, "We have no connection to him."
बदमाश धर्मेंद्र का फाइल फोटो
गाजियाबाद। निवाड़ी क्षेत्र में मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये के इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिंडी का शव लेने के लिए कोई नहीं पहुंचा। परिवार से संपर्क करने पर कई लोगों ने उससे संबंध होने से ही इन्कार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस धर्मेंद्र के मूल आवास आदमपुर, अमरोहा भी गई, जहां कोई नहीं मिला। इसके अलावा बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में मायके में रह रही धर्मेंद्र की पत्नी आरती को कॉल किया गया तो उसका नंबर बंद मिला। पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र के कुछ रिश्तेदारों ने उससे संबंध समाप्त करने की बात कही है। ऐसे में परिवार के लोगों के नहीं आने पर पुलिस नियमानुसार अंतिम संस्कार करेगी। दूसरी तरफ, इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन




बदमाशों ने चलाईं 21 गोलियां, पुलिस की आठ में से तीन धर्मेंद्र को लगीं



गाजियाबाद के मसूरी और बागपत से 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश धर्मेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया था। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पुलिस टीम पर 21 गोलियां चलाई थीं। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, पुलिस की तरफ से जवाब में आठ गोलियां चलाई गईं। इनमें से तीन गोलियां धर्मेंद्र के पैर, सीने और गर्दन में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र पर कई जिलों में 17 मामले दर्ज थे। वह वर्ष 2019 में शामली में पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद भी वारदात कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed