{"_id":"5b4642774f1c1bfb7e8b5996","slug":"61531331191-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान में चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांडी। थाना क्षेत्र के सांडी तिराहे पर सराफा की दुकान में हुई आठ लाख की चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
थाना अरवल निवासी विश्वनाथ राजपूत पुत्र श्रीकृष्ण की सांडी तिराहे पर सराफा की दुकान है। सांडी तिराहा से गांव की दूरी 15 किमी होने के कारण वह जेवरात आदि साथ में लेकर नहीं जाते थे। मंगलवार रात चोरों ने दुकान से आभूषण व नगदी चुरा ली थी। विश्वनाथ के अनुसार चोर लगभग आठ लाख का माल ले गए। थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता ने मौके का मुआयना किया था। साथ ही सीओ प्रताप चौहान व फोरेंसिक टीम ने भी जांच की थी। पुलिस को चोरों का सुराग नहीं मिला है। सीओ प्रताप सिंह ने बताया कि टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सराफा दुकान में चोरी के मामले में सुराग नहीं