फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बेनीगंज गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

बेनीगंज गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Thu, 30 Nov 2017 11:57 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बेनीगंज गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शनिवार की रात शहर गल्ला मंडी से बरामद हुए सरकारी खाद्यान्न के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट में दुकानदार व परिवहन ठेकेदार समेत बेनीगंज गोदाम इंचार्ज को भी कालाबाजारी का आरोपी बनाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आवश्यक वस्तु निगम के जिला प्रबंधक शत्रुघन सिंह ने आरोपी गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जिला प्रबंधक शत्रुघन सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा गया है।


शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर स्थित नवीन गल्ला मंडी की एक दुकान में छापा मार कर दुकान व दुकान के सामने खड़ी डीसीएम से 480 बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद किया था। शुरुआती जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि बरामद गेहूं एफसीआई गोदाम से बेनीगंज गोदाम के लिए निकला था। इसके बाद डीसीएसओ सुनील कुमार ने रविवार को बेनीगंज गोदाम पर जाकर स्टॉक के साथ उठान व माल प्राप्ति के अभिलेख भी जांचे थे, जिनमें गड़बड़ी सामने आई थी।
विज्ञापन


डीएसओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। इसके बाद डीएम की संस्तुति पर पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर दुकानदार प्रमोद गुप्ता, परिवहन ठेकेदार समेत बेनीगंज के गोदाम प्रभारी प्रेम बल्लभ भट्ट व अन्य छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। इधर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी में गोदाम प्रभारी का नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को बेनीगंज गोदाम का प्रभार कछौना गोदाम इंचार्ज को जा चुका है। इधर एसएफसी (आवश्यक वस्तु निगम) के जिला प्रबंधक शत्रुघन सिंह ने पूूरे मामले की जानकारी प्रबंध निदेशक को दी है। जिला प्रबंधक ने बताया कि एमडी को पत्र लिखकर कालाबाजारी के आरोपी गोदाम प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जिला प्रबंधक ने प्रबंध निदेशक को लिखा पत्र
-कालाबाजारी के आरोपी हैं बेनीगंज गोदाम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed