फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Motorcyclist dies after collision with DCM truck

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after collision with DCM truck
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। काकोरी इलाके में लखनऊ-हरदोई रोड पर मोटी नीम चौराहे के पास बुधवार दोपहर डीसीएम और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार वेल्डिंग कारीगर अकीक अहमद (38) की मौत हो गई।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, टक्कर करीब एक बजे हुई। बाइक सवार अकीक डीसीएम के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अकीक मोहनलालगंज के मऊ गांव के निवासी थे। उनके भाई सगीर ने बताया कि अकीक मलिहाबाद में एक साइट पर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। डीसीएम चालक की तलाश जारी है। अकीक के परिवार में पत्नी निशा और दो बेटे अरशब व छोटू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed