{"_id":"5a11c6d34f1c1b6d548be08c","slug":"60-thousand-looted-from-medicine-company-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कंपनी मैनेजर से कार सवार बदमाशों ने 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा कंपनी मैनेजर से कार सवार बदमाशों ने 60 हजार लूटे
हरदाेई
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार सवार बदमाशों ने दवा कंपनी के मैनेजर व चालक से असलहों के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिए। दोनों शाहजहांपुर के निवासी हैं। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहजहांपुर के रौजा थाना अंतर्गत हथौड़ा निवासी नसरुद्दीन पुत्र शमशद एमआर हैं। वह शाहजहांपुर शहर में एक दवा कंपनी में मैनेजर है। आसपास के जिलों में भी दवा की सप्लाई करता है। शनिवार को पचदेवरा थाना क्षेत्र के भरखनी कस्बा निवासी मेडिकल संचालक को डिलीवरी करनी थी। वह लोडर से दवाओं की डिलीवरी देने आया था। उसके साथ गांव निवासी लोडर चालक भगवानदीन पुत्र रघुनंदन और आनंदपुरी कालोनी निवासी साथी सद्दाम पुत्र नसीम खान भी था। नसरुद्दीन ने बताया कि रात करीब आठ बजे भरखनी में दवाओं की डिलीवरी के बाद वह पाली के लिए निक ला था। सांडी खेड़ा गांव के पास पीछे से आई कार ने लोडर को ओवरटेक कर रोक लिया। वह लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही कार से असलहों से लैस चार बदमाश उतरे और उन्हें घर लिया। मैनेजर ने बताया कि बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर रुपयों भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। चालक के 800 रुपये लूटकर भरखनी की तरफ भाग गए। मैनेजर ने देर रात थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। मैनेजर ने करीब 60 हजार रुपये की लूट होने की बात कही है। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।