{"_id":"5caf7785bdec22142d5e5c29","slug":"51555003269-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शस्त्र बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में गोमती नदी के किनारे अवैध शस्त्र बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ पुलिस टीम ने किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर 10 तमंचे और कई अर्द्धनिर्मित तमंचों के साथ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ी है। इसके चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि सर्विलांस सेल के प्रभारी राकेश उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टड़ियावां थाना क्षेत्र में करनपुर गांव में गोमती नदी के किनारे अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना चल रहा है।
विज्ञापन
इस पर सर्विलांस सेल प्रभारी ने टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज और संयुक्त पुलिस टीम के साथ बुधवार आधी रात के बाद लगभग 12:30 बजे करनपुर में छापा डाला।
इस दौरान गोमती नदी के किनारे से जयराजपुर निवासी गुड्डू पुत्र कमलेश और बेनीगंज के ब्रह्मनान निवासी रजनीश उर्फ बबाली पंडित को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि मौके से 32 बोर का एक, 312 बोर के दो और 315 बोर के छह तमंचों के अलावा 312 बोर की एक बंदूक भी बरामद की गई है। पांच अर्द्धनिर्मित तमंचे, असलहा बनाने के उपकरण, दो कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि रजनीश और गुड्डू ने पूछताछ में बताया है कि सीतापुर और लखीमपुर खीरी के लोग अवैध शस्त्र खरीदने के लिए उनसे संपर्क में रहते थे।
मांग के अनुसार तमंचे बनाकर उपलब्ध करा दिए जाते थे। तीन हजार से 15 हजार रुपये तक में तमंचा बेचा जाता था। एसपी ने बताया कि यह जानकारी जुटाई जा रही है कि किन-किन लोगों ने रजनीश और गुड्डू से तमंचे खरीदे हैं।
सीतापुर और लखीमपुर खीरी के ध्यानार्थ
-------------------------------
शस्त्र बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा, दो गिरफ्तार
10 तमंचे और पांच अधबने तमंचे भी बरामद
टड़ियावां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में गोमती किनारे चल रहा था अवैध कारोबार