फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक व उसके चाचा को पीटा, बंदूक तोड़ी

युवक व उसके चाचा को पीटा, बंदूक तोड़ी

Sun, 30 Dec 2018 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
युवक व उसके चाचा को पीटा, बंदूक तोड़ी
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर-नगरिया गांव निवासी चाचा-भतीजे को पड़ोस के गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक भी तोड़ दी।
विज्ञापन

हरपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर-नगरिया गांव निवासी हरिओम (35) पुत्र सुखदान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि रविवार को वह अपने भतीजे ध्रुव सिंह (22) पुत्र छोटे सिंह के साथ बाइक से पड़ोस के गांव सथरा जा रहा था। रास्ते में मोर्चा गांव निवासी दो युवकों न्रे साथियों के साथ दोनों को रोक लिया। गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने उन दोनों पर लाठी-डंडाें से हमला बोल दिया। जिसमें वह और भतीजा घायल हो गया। बताया कि आरोपियों ने उसकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर तोड़ दी। हरिओम ने बताया कि आरोपी उसके खेत के पास प्रतिदिन क्रिकेट खेलते हैं। जिसके चलते उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो रही है। फसल खराब होने पर उसने आरोपियों को खेलने से रोका था। आरोपी इसी बात से रंजिश मानते थे। एसओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed