फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महोलिया ड्रेन कब्जाने वाले 108 लोगों के खिलाफ एफआईआर

महोलिया ड्रेन कब्जाने वाले 108 लोगों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 11 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
महोलिया ड्रेन कब्जाने वाले 108 लोगों के खिलाफ एफआईआर
महोलिया ड्रेन कब्जाने वाले 108 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

- 35 फुट चौड़ी महोलिया ड्रेन रह गई पांच फुट की
- दो किलोमीटर लंबाई में बनाए गए सैकड़ों मकान
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
शहर के अंदर से गुजरी महोलिया ड्रेन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। अधिशाषी अभियंता ने शनिवार को ड्रेन पर कब्जा करने वाले 108 लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के संबंध में कमेटी जल्द निर्णय लेगी।
पिहानी चुंगी के पास स्थित तालाब से निकली महोलिया ड्रेन की लंबाई 7 किलोमीटर 6 सौ मीटर है। ड्रेन सिविल लाइन, आशा नगर, प्रगति नगर, रेलवे लाइन से होकर पोखरी ड्रेन में मिलती है। अभिलेखों मेें ड्रेन की चौड़ाई 35 फुट दर्ज है। करीब डेढ़ से दो दशक के बीच शहर के अंदर से गुजरी ड्रेन के दो किलोमीटर एरिया पर आसपास के लोगों ने कब्जा कर लिया है। उस पर मकान भी बना लिए। 2016 में विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरू की। इस दौरान 108 लोगों के नाम सामने आए, जिन्होंने ड्रेन पर कब्जा जमा रखा है। विभाग की ओर से 5 नवंबर 2016 व 24 मई 2017 को कब्जेदारों को नोटिस भी जारी किया गया लेकिन कब्जेदार नहीं हटे। मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर शनिवार को सिंचाई विभाग शारदा नहर खंड के अधिशाषी अभियंता सूर्य नारायण सिंह ने शहर कोतवाली में चिह्नित 108 कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिहानी चुंगी से निकली महोलिया ड्रेन अवैध कब्जे के कारण 35 फुट से सिमटकर 5 फुट पर आ गई है। आसपास के इलाके में जल निकासी की बड़ी समस्या है। कई जगह जलभराव से संक्रमण और बीमारी फै लने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कमेटी में शामिल
हरदोई। 2016 में तत्कालीन डीएम विवेक वार्ष्णेय के निर्देशन में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट, उपाधीक्षक सदर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, सहायक अभियंता चतुर्थ शारदा खंड हरदोई, उप राजस्व अधिकारी शारदा नहर हरदोई खंड, जिलेदार द्वितीय व अवर अभियंता चतुर्थ उप खंड हरदोई को शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed