{"_id":"597dd3c54f1c1bd3788b46e0","slug":"51501418437-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने दो घरों में बंधक बनाकर 19 लाख के नकदी जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने दो घरों में बंधक बनाकर 19 लाख के नकदी जेवर लूटे
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला और आलमपुर में 19 लाख का डाका
बंधक बनाकर की लूटपाट, नकदी-जेवर ले गए
डाकपाल और पूर्व प्रधान के पुत्र के घर में हुई घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
संडीला/हरदोई। जिले में डकैती और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। संडीला कोतवाली क्षेत्र के दो घरों में घुसे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर नकदी समेत तकरीबन 19 लाख रुपये के जेवर लूट लिए। रात में ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। दोनों घटनाओं में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
संडीला कस्बे में बाईपास के मोहल्ला मानस नगर निवासी नत्थाराम ग्राम छनुइया में डाकपाल हैं। रात लगभग 12 बजे हैंडपंप के सहारे घर की दीवार फांदकर नौ बदमाश नत्थाराम के घर में कूद गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर घर के बाहर बरामदे में सो रहे नत्थाराम के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने नत्थाराम की सास, पत्नी, चार पुत्रों, दो बहुओं, तीन बेटियों और दो पोतियों को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। पुरुषों के हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया, जबकि महिलाओं को वहीं तखत पर बैठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से सेफ की चाभी लेकर आराम से लूटपाट की। नत्थाराम ने बताया कि घर में रखे दो लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये के जेवर बदमाशों ने लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने कमरे में बंद पुरुषों को बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
दूसरी ओर आधी रात के बाद लगभग एक बजे बदमाशों ने ग्राम आलमपुर में पूर्व प्रधान स्वर्गीय सीताराम के घर पर धावा बोला। सीताराम के पुत्र सुरेश घर के बाहर सो रहे थे। बदमाशों ने तमंचा लगाकर उन्हें जगा दिया और उन्हें ही आगे कर घर कर दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने सुरेश और उनके पुत्र के अलावा परिवार की महिलाओं के हाथ पीछे से बांध दिए और बाहर के कमरे में बंद कर दिया। महिलाओं से सेफ और ड्रेसिंग टेबिल में लगे तालों की चाभी छीन ली। यहां से बदमाशों ने 1 लाख 10 हजार रुपये लूट लिए। सुरेश के अनुसार उनके पुत्र मोहित की पत्नी का 5 लाख रुपये का जेवर और पुत्री अंशू का 5 लाख रुपये का जेवर भी बदमाशों ने लूट लिया। सुरेश की पत्नी सिद्धवती से भी लगभग डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। संडीला की सीओ प्रीति सिंह और संडीला कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।