{"_id":"59fb54d04f1c1b79548ba9cf","slug":"5-accused-arrested-in-cop-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों पर हमले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों पर हमले में पांच गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भदासी गांव में पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो नामजद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कोतवाल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने में पांच पुलिसकर्मियों से भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
भदासी गांव निवासी ओम प्रकाश के यहां कच्ची शराब का कारोबार होने की सूचना पर मंगलवार रात कांस्टेबिल चंद्रपाल, वीर सिंह और आलोक कुमार छापामारी करने गए थे। इस दौरान ओम प्रकाश समेत 10 से 12 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। कांस्टेबिल आलोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली में पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार को कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बबुराही निवासी राजेंद्र के ठिकाने पर दबिश दी। यहां पर नामजद आरोपी पूर्व प्रधान धर्मप्रकाश पुत्र रामदीन, सुरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश के अलावा मानवेंद्र, पिंकू, देवेंद्र पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार किया है। क ोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान पांच पुलिसकर्मियों के ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली है। उनसे जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन