फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   48, were arrested with 429 liters of raw

429 लीटर कच्ची के साथ 48 धरे गए

Wed, 20 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 20 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
48, were arrested with 429 liters of raw
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करते एसपी उमेश सिंह और एएपी बीसी दुबे। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। मिलावटी शराब से पड़ोसी जिले तक मौत पहुंचने पर जिले की पुलिस कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। पिछले कई दिनों से जिले में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। दो दिनों में 429 लीटर कच्ची शराब जब्त कर 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शराब बनाने की 21 भट्ठियां भी पकड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि कच्ची और अवैध शराब के खिलाफ पूरे जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। 19 तारीख को चलाए गए अभियान में देहात कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब की दो भट्ठियों के साथ दो लोगों को दबोचा गया। यहां से 66 लीटर शराब बरामद हुई। इसी तरह सुरसा क्षेत्र में भी दो भट्ठियां और 15 लीटर शराब जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बघौली मेें एक, बिलग्राम में दो, मल्लावां में दो, सांडी में एक, संडीला में एक, अतरौली में चार, कछौना में चार, पाली में दो, मझिला में तीन, हरपालपुर में एक, लोनार में तीन, अरवल में दो, बेहटा गोकुल में एक, हरयावां में दो, टड़ियावां में चार और पिहानी थाना पुलिस ने सात लोगों को कच्ची शराब बनाते गिरफ्तार किया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 21 कच्ची शराब की भट्ठियां पकड़ी गईं। एसपी ने बताया कि जुलाई में अभी तक अवैध शराब के मामले में 707 मुकदमे दर्ज कर 719 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 38418 लीटर अवैध शराब और 133 भट्ठियां बरामद की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed